महिला थाना छतरपुर के नवीन भवन का भूमि पूजन, एसपी-एएसपी ने किया शुभारंभ

 

छतरपुर। महिला थाना छतरपुर के आधुनिकीकरण और बेहतर पुलिस सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महिला थाना के लिए आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों से सुसज्जित नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
नवीन महिला थाना भवन के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम, भोपाल द्वारा पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में भूमि चिन्हित की गई है। इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर में नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


एसपी और एएसपी ने किया भूमि पूजन
भूमि पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री आदित्य पटले शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर नवीन महिला थाना भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।


महिलाओं और बालिकाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
नवीन महिला थाना भवन के निर्माण के बाद महिला थाना आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है। आधुनिक संसाधनों और आवश्यक सुविधाओं से लैस भवन से महिला संबंधी मामलों के निराकरण में भी सुविधा मिलने की बात कही गई है।
नए भवन के माध्यम से महिला संबंधी प्रकरणों में पुलिस सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
ये अधिकारी रहे मौजूद
भूमि पूजन कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता बिंदुआ सहित मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के परियोजना यंत्री जयवंत प्रकाश सोना, सहायक यंत्री आनंद पाठक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीन भवन के निर्माण को महिला थाना के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post