छतरपुर: झकड़ा काटने को लेकर विवाद, सम्पत प्रजापति ने सोनू दुबे पर हंसिया से हमला करने का लगाया आरोप

 

छतरपुर। जिले के चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम छटीबम्होरी में झकड़ा काटने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली सम्पत प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नाम आवेदन देकर सोनू दुबे पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और हंसिया से हमला करने के आरोप लगाए हैं।
झकड़ा काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद
सम्पत प्रजापति द्वारा दिए गए शिकायत आवेदन के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर पर थीं। इसी दौरान ग्राम छटीबम्होरी निवासी सोनू दुबे वहां पहुंचा और झकड़ा काटने को लेकर उनसे सवाल करने लगा।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने बताया कि वह अपनी जमीन का झकड़ा काट रही हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। सम्पत प्रजापति का आरोप है कि सोनू दुबे ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगा।
हंसिया से गर्दन पर वार करने का आरोप
शिकायत में सम्पत प्रजापति ने आरोप लगाया है कि गाली देने से मना करने पर सोनू दुबे ने बड़ा हसिया/बका उठाकर उनकी गर्दन पर वार कर दिया। महिला के मुताबिक, वार लगने के बाद वह जमीन पर गिर गईं और उन्हें चोट लगी। इसके बाद आरोपी द्वारा लात-घूंसों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।
महिला के अनुसार, घटना के दौरान आशा प्रजापति और डुबिया प्रजापति मौके पर पहुंचीं और उन्होंने बीच-बचाव किया।
परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप
सम्पत प्रजापति ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद जाते समय सोनू दुबे ने पुलिस में रिपोर्ट करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
एसपी कार्यालय में दिया आवेदन
शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने चंदला थाने में रिपोर्ट की थी। उनका आरोप है कि रिपोर्ट में धारदार हसिया/बका से चोट पहुंचाने की बात का उल्लेख नहीं किया गया। इसके बाद 17 सितंबर 2026 को सम्पत प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नाम आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सम्पत प्रजापति ने अपने आवेदन में आरोपी के खिलाफ धारदार हथियार से चोट पहुंचाने और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post