छतरपुर में पत्नी की शिकायत, पति पर बेवफाई का आरोप; SP कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

 

छतरपुर। मंगलवार को एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर छतरपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपते हुए पति पर बेवफाई का आरोप लगाया और मामले में कार्रवाई की मांग की।
महिला की पहचान प्रेमवती अहिरवार के रूप में बताई गई है। शिकायत के मुताबिक, महिला का कहना है कि उसका पति रमेश अहिरवार, जो राजनगर तहसील क्षेत्र में वकालत करते हैं, एक युवती के साथ घर से चला गया है।




युवती को लेकर महिला ने क्या कहा?
प्रेमवती अहिरवार का आरोप है कि जिस युवती के साथ उनके पति के जाने की बात कही जा रही है, वह परिवार की ही है और रिश्ते में उनके पति की भतीजी लगती है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में पूरे मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
महिला का कहना है कि उनके बच्चे नहीं हो रहे हैं और इसी वजह से उनके पति ने उनके साथ बेवफाई की। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
महिला द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन के बाद अब मामले में पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है

Post a Comment

Previous Post Next Post